आ गया नोकिया Nokia Android Phones Nokia 3 Nokia 5 Nokia 6 लेकर

Hindi Tech Guru
0
Hindi Tech Guru के सभी पाठको का स्वागत है मेरी आज की Nokia Android Phones की पोस्ट मैं. अपनी आज की पोस्ट के द्वारा मैं आपको Nokia के Latest Mobile Phones की जानकारी देने वाला हु. तो चलिए शुरू करे है अपनी आज की पोस्ट।

Nokia के बारे में तो आप सभी जानते हो Nokia एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई भूल पाया होगा. किसी जमाने में Mobile की दुनिया में इकलौता राज करने वाला अगर कोई था तो वो Nokia ही था. जब Nokia का राज था तब Apple जैसी कंपनी भी Nokia को टक्कर नहीं दे पाती थी. लेकिन अपनी कुछ कमियों के कारण Nokia जैसी नंबर 1 कंपनी Mobile की दुनिया से ऐसी गायब या इतनी पीछे हो गयी जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. 
Nokia Android Phones Nokia 3 Nokia 5 Nokia 6
Nokia Android Phones Nokia 3 Nokia 5 Nokia 6
Nokia Phones का पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण था Android जैसे प्लेटफार्म पर ना आना. अगर नोकिया अपने Android Mobile आज से 6 या 7 साल पहले निकाल देती तो शायद आज भी वो नंबर 1 कंपनी होती। खेर देर से ही सही आखिर MWC 2017 यानी Mobile World Congress में नोकिया ने अपने Latest Android Phones लांच कर ही दिए है. जो की बहुत जल्दी हमारे बिच होंगे।

Nokia Android Phones Nokia 3 Nokia 5 Nokia 6

Nokia की दीवानगी आज भी लोगो के दिलो में बनी हुई है. यह ही कारण है की पिछले महीने चीन में लॉन्च हुवा Nokia 6 रिकॉड बिक्री कर पाया है. चीन की तरह अब भारत में भी Nokia अपने कुछ Latest Android Mobile Phones लांच करने वाली है जो की Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 3110 है. 

Nokia Android Phones की जानकारी Nokia ने अपनी Official Website पर भी दे दी है. जिसे आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है

Nokia 3 की जानकारी 

Mobile World Congress में नोकिया ने अपने 4 मोबाइल फ़ोन की जानकारी दी है. जिसमे हम सबसे पहले बात करते है Nokia 3 की. Nokia 3 का Price 139 यूरो के करीब है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 9.800 रूपये। अब बात करते है इसके फीचर्स की इसमें आपको Android Nougat वर्जन मिलेगा जो की Regular Updates के साथ होगा। Nokia 3 में आपको 4 G LTE Connectivity मिलेगी। Nokia 3 में आपको 16 GB Storage के साथ Micro SD Card लगाने की सुविधा भी मिलेगी। जिसे आप 128 GB तक बढ़ा सकते हो. 
अब बात करते है Display और Camera की Nokia 3 में आपको 5 इंच का Display Gorilla Glass के साथ मिलता है साथ ही आपको Front और Back में 8 MP Camera with Autofocus के साथ मिलता है. अगर बात करे रेम की तो इसमें आपको 2 GB की रेम मिलती है. Nokia 3 आपको singal sim और dual sim दोनों वेरायटी में मिलेगा। Nokia 3 से जुडी पूरी जानकारी आप यहाँ क्लीक करके Nokia की साइट पर भी प्राप्त कर सकते हो.

Nokia 5 की जानकारी 

अब बात करते है Nokia 5 की Nokia 3 की तरह इसमें भी फीचर्स लगभग सेम ही है बस इसमें आपको Camera क़्वालटी थोड़ी ज्यादा मिलती है. और इसका Display भी Nokia 3 के मुकाबले बड़ा है Nokia 5 से जुडी पूरी जानकारी आप यहाँ क्लीक करके Nokia की Website पर भी प्राप्त कर सकते हो.   

Nokia 6 की जानकारी 

अब बारी आती है Nokia 6 की Nokia 6 के बारे में आप सभी जानते ही हो. इसे अभी कुछ टाइम पहले ही चीन में लांच किआ गया है. Nokia के इस मोबाइल ने रेकॉर्ड तोड़ बिक्री करी है. और Nokia 6 के द्वारा ही Nokia कंपनी ने अपनी जबरदस्त वापसी करी है. Nokia 6 के अंदर आपको वो सब कुछ मिलता है जो एक Smart Mobile Phones के अंदर होना चाहिए. Nokia 6 से जुडी सभी जानकारी आप यहाँ क्लीक करके Nokia की Website से प्राप्त कर सकते हो.

Nokia 3110 की जानकारी 

अब बात करते है Nokia 3110 की आप में से मेरी तरह बहुत से लोग ऐसे जरूर होंगे जिन्होंने Nokia 3110 को तो जरूर देखा होगा। और इस्तेमाल भी किया होगा। हलाकि मैंने इस्तेमाल नहीं किया। मेरे पास जो सबसे पहला Mobile फ़ोन था वो Nokia 1100 था. उसके बाद Nokia का एक Color स्क्रीन वाला फोन लिया वो शायद 3100 था. ये ऐसे Phone थे जिनने एक बार चार्ज कर लो और एक हफ्ते तक टेंशन Free रहो. बैटरी बैकअप के मामले में नोकिया की कोई तोड़ नहीं था. 

Nokia ने अपने पुराने Phone को नए आजाद में पेस किया है और Nokia 3110 को नाम दिया है Modern Twist. अपने इस नए अवतार में Nokia ने बहुत से बदलाव किये है. अब यह बोल सकते हो कि यह नए जमाने का Nokia 3110 Phone है. नोकिया का यह फोन उन लोगो के दिलो पर जरूर राज करेगा। जो लोग आज के टाइम में भी बटनों वाला Mobile Phone इस्तेमाल करते है. Nokia 3110 से जुडी पूरी जानकारी आप यहाँ क्लीक करके Nokia की Website से प्राप्त कर सकते हो.  


ऊपर दिए गए सभी Mobile के अगर आप Video देखना चाहते हो तो आप यहाँ क्लीक करके Nokia के YouTube चैनल पर भी जा सकते हो. और Nokia के सभी Latest Mobile Phone के विडियो आप Nokia के चैनल पर ही देख सकते हो.

Nokia की इस वापसी से देखते है क्या Nokia दुबारा हम लोगो के दिलो में अपनी जगह बना पाता है या नहीं। लेकिनइतना तो पक्का है अगर नोकिया हमारे बीच हर महीने नए नए Android फोन लाता रहा तो नोकिया फिर से नम्बर 1 पर आ सकती है. क्योंकि नोकिया की दीवानगी आज भी लोगो के दिलो में मौजूद है. 

Nokia Android Phones से जुडी और भी जानकारी आप लोगो को अपनी आने वाली पोस्ट में जरूर दूंगा. आज के लिए बस इतना ही मिलते है मिलते है अगली पोस्ट में और भी काम की जानकारियो के साथ. मेरे सभी Latest अपडेट आप यहाँ क्लीक करके मेरे Facebook Page और यहाँ क्लीक करके मेरे YouTube चैनल पर भी प्राप्त कर सकते हो.       
    

Post a Comment

0Comments

क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने विचारों से टिपण्णी के रूप में अवगत कराएँ

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!