Latest Smart Android Apps | सुबह की सैर का हिसाब किताब रखे

Hindi Tech Guru
0

Latest Smart Android Apps. सुबह की सैर का हिसाब किताब रखे. अपने इस आर्टिकल के द्वारा मैं आप सभी को कुछ ऐसी एप्लीकेशन की जानकारी देने वाला हु. जो आप सभी लोगो के मोबाइल फ़ोन में जरुर होनी चाहिए।

Latest Smart Android Apps
Latest Smart Android Apps

Latest Smart Android Apps 

आजकल आप सभी लोगो के पास स्मार्टफोन है। और इस स्मार्टफोन के अन्दर आप नई-नई एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं। आजकल स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन गया है। स्मार्टफोन के बिना जिंदगी की कल्पना करना भी संभव नहीं है। इस स्मार्टफोन में आपको तरह-तरह के एप्लीकेशंस मिलते हैं जो कि आपके काम को बहुत ही ज्यादा आसान बना देते हैं। यहां मैं आपको कुछ ऐसे ही एप्लीकेशन के बारे में बताने वाला हूं, जिसका इस्तेमाल करके आपके काम और भी बहुत ज्यादा आसान हो जाएंगे। 

Pocket Android App

अगर आप भी उन लोगों में शामिल है, जो अपने मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया पर वक्त बिताने के लिए नहीं बल्कि बहुत सारी सामग्री पढ़ने के लिए करते हैं। तो मेरा मानना है कि आप अपने फोन के ब्राउज़र में एक साथ दर्जन विंडो खोले रहते होंगे। और आप इस बात को लेकर परेशान भी रहते होंगे कि आपने कौन सा आर्टिकल पाड़ा कौन सा नहीं। 

तो इसी चक्कर में कई बार बहुत महत्वपूर्ण आर्टिकल आपके आधे अधूरा छूट जाते हैं। और आप उसे ढूंढते रह जाते हैं। तो आपकी इसी समस्या का समाधान पॉकेट नाम की इस एप्लीकेशन में छुपा है। इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने सभी जरूरी आर्टिकल और वीडियो को बाद में देखने के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। और अपनी सुविधा के अनुसार जब भी आपको वक्त मिले उन्हें पढ़ सकते हैं। तो इस एप्लीकेशन का लिंक मैंने नीचे दे दिया है। आप यहां क्लिक करके (Click Now) एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। 

सुबह की सैर का हिसाब किताब रखे

Map My Walk Android App

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो की सुबह की सेर करते हैं तो सुबह की सैर करने वाले अधिकतर लोग किसी भी तरह का समझौता पसंद नहीं करते। पर आपको क्या मालूम है कि आपके शहर में शहर के लिए अधिकांश लोग कौन-कौन से इलाके में जाते हैं। यानी किस किस जगह जाकर वह घूमते हैं मॉर्निंग वॉक करते हैं। या फिर हर दिन आप सेर करने के दौरान कितनी दूरी तय करते हैं। 

सुबह की सेर पर नजर रखने और अपने चले गये कदम के स्टेप याद रखने के लिए आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन मैप माय वर्क के नाम से है। यह एप्लीकेशन दूरी के साथ-साथ आपके चलने की गति आदि का हिसाब रखती है। साथ ही यह आपके दिल की धड़कन की गति पर भी नजर रखेगी। 

अगर आपके पास एक फिटनेस ट्रैकर है तो उसे भी आप इस एप्लीकेशन के साथ जोड़ सकते हैं। और इस एप्लीकेशन को मॉर्निंग वॉक के टाइम इस्तेमाल करके अपनी उस एक्टिविटी को देख सकते हैं। जो कि आप मॉर्निंग वॉक के दौरान करते हैं। इस एप्लीकेशन का लिंक आपको यहां क्लिक करके (Click Now) मिल जाएगा।  

Mparivahan Android App  

आपके आसपास  बहुत सारी जानकारी का खजाना भरा है। लेकिन सही समय पर सही जानकारी तलाश कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसी मुश्किल काम को असम बनाने के लिए मैं आपको एक ऐसी एप्लीकेशन देने वाला हूं। जिसका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। 

परिवहन से जुड़ी तरह-तरह की जानकारी को प्राप्त करने में आपको बहुत ज्यादा मुश्किल आती होगी। लेकिन जो मैं आपको एप्लीकेशन दे रहा हूं, यह आपके काम को बहुत ज्यादा आसान बना देगी। क्युकी इस एप्लीकेशन को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बनाया है। 

इस ऐप की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका नजदीकी आरटीओ ऑफिस और नजदीकी प्रदूषण जांच केंद्र कहां है। सिर्फ इतना ही नहीं इस ऐप की मदद से आप मेक ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट भी दे सकते हैं। इसके अलावा आपको इस ऐप में सेकंड हैंड वाहन खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधी सारी जानकारियां बहुत आराम से मिल जाएगी। इस एप्लीकेशंस को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक (Click Now) करिए।  

तो यह कुछ Latest Smart Android Apps है जो कि आपका काम को और भी ज्यादा आसान बना देगी। आगे भी मैं आप लोगों के लिए इसी तरह की एप्लीकेशन लाता रहूंगा। आप मेरे साथ इसी तरह जुड़े रहिए और इंतजार करिए मेरी आने वाली पोस्टों का। 

Girl Voice Changer App लडकी की आवाज में बात करे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने विचारों से टिपण्णी के रूप में अवगत कराएँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!