अपने सिस्टम को तेज स्पीड में खोले इस छोटी सी ट्रिक से

1
बहुत से लोग अपने कंप्यूटर के खुलने की स्पीड से परेशान रहते है। कंप्यूटर खुलते ही कुछ प्रोग्राम ऐसे होते है जो बिना कारण के ही अपने आप रन होने लगते है। उन प्रोग्राम के चलने के कारण ही सिस्टम देर से खुलता है। इनमे से कुछ प्रोग्राम ऐसे भी होते है जिनकी हमे जरूरत नहीं होती और वो सिस्टम खुलते ही हमारे सामने आ जाते है।

 आज आपके सामने इन्ही प्रोग्राम को बंद करने का तरीका बता रहा हु ताकि आप इन प्रोग्राम को बंद करके अपने सिस्टम को तेजी से खोल सको। अगर आप अपने सिस्टम की खुलने की स्पीड बढ़ाना चाहते हो तो आपको सबसे पहले Start बटन पर क्लीक करके RUN पर क्लीक करना होगा। इसके बाद आपको msconfig लिख कर ओके करना है।
Ok करते ही आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमे आपको ऊपर दिए गये Startup बटन पर क्लीक करना है। जेसा आप चित्र में देख रहे है।
क्लीक करने के बाद आपके सामने वो प्रोग्राम आ जायेंगे जो आपके सिस्टम के ओन होते ही रन होना शुरू हो जाते है। इस बॉक्स में आप उन प्रोग्राम से क्लीक हटा कर वो प्रोग्राम रोक सकते है जो आपके काम के नहीं है।
क्लीक हटाने के बाद आपको ऊपर दिए गये Services बटन पर क्लीक करना है। क्लीक करते ही आपके सिस्टम की वो सारी Services आपको दिख जायेगी जो Running में होगी। जो आपके काम की Services नहीं है उन्हें आपको Stop करना होगा। Stop करने से पहले निचे दिए गये बटन Hide All Microsoft Services पर क्लीक करना न भूले। Hide All Microsoft Services पर क्लीक करने के बाद आपके सामने वो Services आ जायेगी जिन पर से आप क्लीक हटा कर Stop कर सकते हो।
 क्लीक हटाने के बाद Ok बटन पर क्लीक करे और अपने सिस्टम को रिस्टार्ट करे जब दुबारा आपका सिस्टम ओन होगा तो आपको फर्क दिख ही जाएगा अब आपका सिस्टम पहले के मुकाबले काफी तेजी से खुलेगा।

Google और Windows 7 की बेहतरीन बुक

1
पिछली बार मैं आपके सामने ऐसी किताबे लाया था जो हर युवा के लिए जरुरी है इन किताबो को आप यहाँ क्लीक करके देख सकते है। इन किताबो को काफी लोगो ने पसंद करा इस बार की पुस्तक कंप्यूटर से जुडी है
इस पुस्तक का नाम है गूगल भारत 
गूगल मात्र सर्च इंजन ही नहीं बल्कि उससे बढ़कर है जो ना केवल आपको सारी दुनिया की साइट्स को खोजने का मोका प्रदान करता है बल्कि इसकी साहयता से आप अपने दोस्तों के साथ चैट कर सकते है, फोटो, विडियो, डाक्यूमेंट्स आदि का आदान प्रदान भी कर सकते है, किसी एक भाषा में दिए गये टैक्स्ट, डॉक्यूमेंट या वेबपेज का अनुवाद दूसरी भाषा में कर सकते है।इस पुस्तक को पढ़कर आप गूगल को बेहतर समझेंगे और इसका अत्यधिक लाभ उठाएंगे। घर बेठे दुनिया भर की जानकारी पल भर में प्राप्त करना सीखेंगे और साथ ही साथ गूगल के द्वारा डोलर में कमाई करना भी सीखेंगे।

Books Code- 10
Books Name- गूगल भारत
Language- Hindi
MRP- 96
Availability-In Stock 

इस पुस्तक का मूल्य 96 रूपये है और शिपिंग चार्च 50 रूपये है Total 96+40=136 रूपये 
इस पुस्तक का नाम है विन्डोज 7 
 इस पुस्तक में आप मुख्य रूप से विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास, विंडोज 7 की खूबियों,  डेस्कटॉप कस्टमाईजेशन, फाइल और फोल्डर प्रबंधन, डेस्कटॉप प्रदशन, इंटरनेट एक्स्पोलर 8, विंडो सुरझा, के बारे में जानेगे

Books Code- 11
Books Name- विन्डोज 7
Language- Hindi
MRP--96
Availability-In Stock 

इस पुस्तक का मूल्य 96 रूपये है और शिपिंग चार्च 50 रूपये है Total 96+40=136 रूपये 

 बुक्स ओडर करने से पहले आपको निचे दिए गये अकाउंट में इन पुस्तको का मूल्य शिपिंग चार्च के साथ जमा करवाना होगा।या फिर आप ऑनलाइन ट्रांसवर भी कर सकते है। आप चाहें तो Airtel Money के द्वारा भी रूपये ऑनलाइन ट्रांसवर कर सकते है। रूपये जमा होने के बाद प्रूफ के रूप में रशीद अपने पास रखे

 Bank Name - Punjab National Bank Bank
Account Number - 4063000100117876
Account Holder Name - Mayank Bhardwaj
Beneficiary Account Type - Saving Account
IFSC Code - PUNB0406300
Branch Code- 406300

 रूपये जमा करवाने के बाद आप अपना पूरा नाम पता और मोबाइल नम्बर मेरी मेल आईडी mayankaircel@gmail.com या mayank@hinditechguru.com पर भेजे। आपकी मेल आने के एक या 2 दिन के अन्दर ही आपकी बुक्स कोरियर करवा दी जायेगी। जिसकी जानकारी आपको मेल के द्वारा और फोन पर दे दी जायेगी। बुक्स खत्म होने की दशा में आपको लगभग 1 हफ्ता इन्तजार करना पड़ सकता है। अगर बुक्स का स्टोक पीछे से ही खत्म हो जाएगा तो आपको आपके रूपये वापिस कर दिए जायेंगे। दोनों बुक्स ओडर करने पर आपको पुस्तक मूल्य के साथ शिपिंग चार्च 70 रूपये ही देना होगा।

 कुछ ऐसी पुस्तके जो बदल देगी आपकी आने वाली जिन्दगी को

शेयर बाजार से जुडी बेहतरीन बुक्स 

कंप्यूटर और मोबाइल से जुडी बेहतरीन बुक्स 


अपना ब्लॉग बनाये और लोगो तक अपनी जानकारिया पहुचाए

8
ब्लॉग की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जो आपके विचारो को आपके टेलेन्ट को लोगो के सामने लाता है। जब मैंने अपना ब्लॉग बनाया था तो कभी ये नहीं सोचा है की ये ब्लॉग मुझे उन हजारो लोगो से जोड़ेगा जिन्हें मैं जानता भी नहीं।

 मैंने अपना ब्लॉग मस्ती मस्ती में ही बनाया है। जिस टाइम मैंने अपना ब्लॉग बनाया वो टाइम ऑरकुट का टाइम था। जेसे आज के टाइम में हर कोई फेसबुक का दीवाना था उस टाइम हर कोई ऑरकुट का दीवाना था। मुझे भी बहुत तगड़ा बुखार लगा था ऑरकुट का। कंप्यूटर पर नेट खोलते है सबसे पहले ऑरकुट ही खुलता था। ऑरकुट खुलते ही चेटिंग शुरू हो जाती थी जो तब तक चलती थी जब तक की सामने वाला चुप नहीं हो जाता था। ऑरकुट की वजह से मेरी लाइफ में बहुत बदलाव आये जिन्हें मैं कभी भूल ही नहीं सकता।

 ऑरकुट पर रहते रहते ही मैंने अपना ब्लॉग नवीन जी की साहयता से बनाया। उस टाइम मुझे ब्लॉग के बारे में इतना ज्ञान नहीं था। नवीन जी की हेल्प से एक ब्लॉग इंटरनेट की दुनिया में पंहुचा दिया। ब्लॉग बनाते टाइम मेरे मन में ये विचार बिलकुल भी नहीं था कि मुझे इस ब्लॉग को भारत के टॉप ब्लॉग में शामिल करना है।
आज के टाइम में मेरा ब्लॉग भारत के टॉप तकनिकी ब्लॉग में शामिल होने के साथ फ्लोवर की संख्या 700 को भी पार कर चूका है। ये वो लोग है जो अपनी मर्जी से मेरे ब्लॉग से जुड़ते है मेरे ब्लॉग को पढने वालो की लिस्ट में भारत के अलावा और भी देशो के लोग इस ब्लॉग को पढना पसंद करते है। रोज के 4000 से ज्यादा लोग मेरे ब्लॉग पर आते है जो की मेरे लिए एक ख़ुशी की बात है। मेरे ब्लॉग को पढ़ पढ़ कर बहुत से लोगो ने कमाना शुरू कर दिया है। जिनकी मेल अक्सर मेरे पास आती रहती है लोगो की ऐसी मेल पढ़ कर अच्छा लगता है।

अब तो मुझे ब्लॉग पर पोस्ट लिखने का जूनून सा हो गया है। ब्लोगिंक के आगे फेसबुक और ऑरकुट सब बेकार लगता है। अपने ब्लॉग की अलग पहचान बनाने के चक्कर में ही मैंने फेसबुक और ऑरकुट दोनों जगह से अपना अकाउंड ही डिलीट कर दिया है ताकि ब्लॉग पर रहते रहते वो सारी जानकारिया ब्लॉग पर पोस्ट कर सकू जो लोगो के काम आये। खेर अब मेरे ब्लॉग की अपनी खुद की पहचान है जो शायद लोगो के दिलो दिमाग से बहुत मुशकिल से मिट पाए।

मेरे पास अक्सर ऐसे बहुत से लोगो की मेल आती है जो अपना ब्लॉग बनाना चाहते है आज की पोस्ट उन्ही लोगो के लिए है।

ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है ब्लॉग बनाने के लिए आपके पास जीमेल की आईडी का होना जरुरी है अगर आपकी जीमेल की आईडी नहीं है तो आप सबसे पहले जीमेल पर अपनी आईडी बनाये।
इसके बाद  www.blogger.com खोले और चित्र के अनुसार अपनी जीमेल आईडी का पासवर्ड डाले
पासवर्ड डालने के बाद चित्र के अनुसार Continue to Blogger पर क्लीक करे।
क्लीक करते ही आपके सामने ब्लोगर की आईडी खुल जाएगी जिसमे आपको लेफ्ट साईट दिए गये बटन New Blog पर क्लीक करना है।
क्लीक करते ही आपके सामने एक और विंडो खुलेगी जिसमे आपको अपने ब्लॉग का Tital और अपनी पसंद का Address लिखने के बाद अपनी पसंद का Template सलेक्ट करना है। टेम्पलेट सलेक्ट करने के बाद Create blog पर क्लीक करे।
 क्लीक करते ही आपके सामने आपकी पसंद का ब्लॉग बन कर तैयार हो जाएगा जिसे आप राईट साईट दिए गये बटन View blog पर क्लीक करके देख सकते है।

ब्लॉग तैयार करने के बाद इसमें आपको वो विचार या जानकारिया पोस्ट करनी है जिनके बारे में आपको पता है और आप चाहते हो की लोगो तक आपकी बात पहुचे।
अपने ब्लॉग में नयी पोस्ट करने के लिए आपको अपने ब्लॉग के टाइटल पर क्लीक करना होगा उसके बाद राईट साईट दिए गये बटन New Post पर क्लीक करना है।
क्लीक करते ही आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमे बिच के खाली बॉक्स में आप अपने विचारो को लिख सकते हो, कोई विडियो या कोई फोटो भी दे सकते हो। ऊपर दिए गये Post title में आपको अपनी पोस्ट का टाइटल लिखना है। वाले आइकन पर क्लीक करके आप पोस्ट हिंदी में लिख सकते है। लिंक वाले बटन पर क्लीक करके आपको जिस भी जगह लिंक देना है उसे सलेक्ट करके लिंक दे सकते है। फोटो वाले आइकन पर क्लीक काके आप अपनी पोस्ट के साथ कोई फोटो भी दे सकते है।
राईट साईट में दिए गये बटन Labels पर क्लीक करके आप अपनी पोस्ट की अलग अलग केटेगरी बना सकते है। सारी सेटिंग करने के बाद आपको ऊपर दिए गये Publish बटन पर क्लीक करना है। Publish पर क्लीक करते ही आपकी पोस्ट आपके द्वारा बनाए गये ब्लॉग पर पहुच जायेगी। जिसे आप View blog पर क्लीक करके देख सकते है।

ब्लॉग बनाने मात्र से ही आपका काम पूरा नहीं होगा अगर आप अपने ब्लॉग के साथ साथ अपनी पहचान बनाना चाहते हो तो आपको अपने ब्लॉग पर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करना ही होगा और साथ ही साथ उसे गूगल याहू और भी बहुत से सर्च इंजन के साथ जोड़ना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके ब्लॉग तक आ सके ब्लॉग को सर्च इंजन के साथ जोड़ने का तरीका मैंने अपनी इस पोस्ट में दिया हुवा है। ब्लॉग से जुडी और भी जानकारिया आप मेरे ब्लॉग पर देख सकते हो जैसे कि
ब्लॉग को फेसबुक से जोड़ने का तरीका
ब्लॉग को वेबसाईट में बदलने का तरीका
ब्लॉग टेम्पलेट में फोटो लगाने का तरीका
और भी ब्लॉग से जुडी जानकारिया आप मेरे ब्लॉग पर देख सकते है। इस तरह आप अपना ब्लॉग बना सकते है और अपनी जानकारिया लोगो तक पंहुचा सकते है।


अब Youtube के विडियो स्पीड में डाउनलोड करे

8
जब भी आपको किसी विडियो की तलाश होती है तो सबसे पहले आप Youtube को ही खोलते है और अपनी पसंद का विडियो सर्च करते है। Youtube पर विडियो देखने का शोक हर किसी को है। पुराने जमाने के गाने या भजन या नई मूवी या फिर किसी चेनल का कोई प्रोग्राम हर तरह की केटगरी YouTube पर मोजूद है, जिसके कारण कुछ लोग इन विडियो को डाउनलोड करके अपने सिस्टम में सेव रखना चाहते है, लेकिन जानकारी ना होने की वजह से वो लोग YouTube से विडियो डाउनलोड नहीं कर पाते।

 मैंने अपनी पिछली बहुत सी पोस्टो में Youtube के विडियो डाउनलोड करने की जानकारी दी है। आज की पोस्ट भी Youtube से जुडी है। आज आपके बिच एक ऐसा सोफ्टवेयर ला रहा हु जिसके द्वारा आप Youtube के विडियो को बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हो और साथ ही साथ उसे कन्वर्ट भी कर सकते हो इस सोफ्टवेयर के द्वारा आप YouTube से मूवी भी डाउनलोड कर सकते हो। बहुत ही तेज स्पीड में।
अब आपको बताता हु कि किस तरह Youtube से मूवी या विडियो डाउनलोड कर सकते हो सबसे पहले आपको यहाँ क्लीक करके इस बेतरीन सोफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा

डाउनलोड करने के बाद इसे अपने सिस्टम में इंस्टाल करके इसे ओपन करे और इस सोफ्टवेयर में ऊपर दिए गये Sarch बॉक्स में या तो आप वो नाम ड़ाल सकते है, जिसका आपको विडियो चाहिए या फिर उस विडियो का एड्रस पेस्ट कर सकते हो, जिसका विडियो आप डाउनलोड करके अपने सिस्टम में सेव रखना चाहते है। मैं आपको CID प्रोग्राम का वो विडियो को डाउनलोड करके दिखा रहा हु जिसकी शूटिंग आजकल हमारे उत्तराखंड में हो रही है। पहले ऋषिकेश फिर हमारे हरिद्वार और अब मंसूरी में इसकी शूटिंग हो रही है।
 CID के फस्ट एपिसोड का यूआरएल  ये है http://www.youtube.com/watch?v=Rm8_orjNJ18 इस एड्र्स को कॉपी करे और सोफ्टवेयर खोलने के बाद सर्च बॉक्स में पेस्ट करके Youtube सलेक्ट करने के बाद Sarch वाले बटन पर क्लीक कर दे। क्लीक करते ही आपके सामने CID का एपिसोड आ जाएगा फिर चित्र के अनुसार विडियो पर क्लीक करने के बाद निचे दिए गये Download बटन पर क्लीक कर दे। क्लीक करते ही आपकी विडियो डाउनलोड होना शुरू हो जायेगी।
जिसे आप चित्र के अनुसार ऊपर दिए गये Downloads बटन पर क्लीक करके देख सकते है और इसकी डाउनलोड करने की स्पीड बहुत तेज है जिसे आप खुद देख सकते है इस तरह आप Youtube के आलावा और भी साईट से विडियो डाउनलोड करके अपने सिस्टम में सेव रख सकते है।

 विडियो के साथ साथ आप Youtube से मूवी भी डाउनलोड कर सकते है और उसे किसी भी फोर्मेट में कन्वर्ट भी कर सकते है चाहे तो MP3 के रूप में या फिर किसी और फोर्मेट में उम्मीद करता हु ये सोफ्टवेयर उन लोगो के जरुर काम का साबित होगा जो बहुत टाइम से किसी ऐसे सोफ्टवेयर की तलाश में थे जो Youtube के विडियो डाउनलोड करने के साथ साथ उसे कन्वर्ट भी कर सके।   

खो जाए पुराने जमाने में इन फिल्मो को देख कर

6
पिछली पोस्ट में मैंने कुछ पुरानी मूवी दी थी जो काफी लोगो को पसंद भी आई अक्सर लोग अपनी पसंद और नापसंद मुझे मेल के द्वारा ही बता देते है कमेन्ट बहुत ही कम लोग करते है खेर बिना कमेन्ट के भी मैं खुश हु पिछली पोस्ट की तरह इस पोस्ट में भी आपके लिए कुछ पुरानी बेहतरीन मूवी लेकर आया हु जिन्हें देख कर आपको पुराने जमाने की याद आ जाएगी ये सारी मूवी ओरिजनल प्रिंट और टोरंट फाइल में है इन्हें डाउनलोड करने का तरीका मैंने अपनी इस पोस्ट में दिया हुवा है
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे
इस मूवी को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे

इन सब मूवी को डाउनलोड करने के लिए आपको टोरांट का ही इस्तेमाल करना होगा चलते चलते आपके लिए एक ऐसी मूवी का लिंक भी दे रहा हु जिसे आप ऑनलाइन देख सकते है इस बेहतरीन मूवी को ऑनलाइन देखने के लिए यहाँ क्लीक करे। 
 

Bloggers.com

Mayank - Find me on Bloggers.com

Recent Visitors

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

रीडर पर हर नई पोस्ट पढ़ें