वोटर आईडी एसआईआर नोटिस ऑनलाइन चेक कैसे करे?
Voter id SIR Notice Online Check Kaise Kare? वोटर आईडी कार्ड का SIR नोटिस ऑनलाइन हैसे चेक करे? मेरा आज का यह आर्टिकल इसी टॉपिक से जुड़ा है। आज मैं आपको विस्तार से SIR और SIR Notice की जानकारी विस्तार से देने वाला हु। ताकि आप लोग भी बहुत ही आराम से ऑनलाइन SIR Notice को ऑनलाइन चेक कर सके।
Voter id SIR क्या है?
SIR (Special Intensive Revision) - सबसे पहले बात करते है कि आखिर SIR क्या है। और यह हमारे लिए क्यों जरुरी है। विशेष गहन पुनरीक्षण) भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा मतदाता सूची (Voter List) को त्रुटिहीन और सटीक बनाने के लिए चलाया जा रहा एक देशव्यापी अभियान है। पिछले 21 सालों (2002-2004 के बाद) में यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का गहराई से वेरिफिकेशन किया जा रहा है। ये जो घर घर जाकर वोटर लिस्ट का गहराई से वेरिफिकेशन किया जा रहा है यह आने वाले समय में पुरे देश में चलेगा।
Voter id SIR Notice क्या है?
अब बात आती है कि आखिर Voter id SIR Notice क्या है? और यह लोगो को क्यों मिल रहा है। तो मैं आप सभी को बताना चाहूँगा। Voter id SIR Notice उन मतदाताओं को भेजा जा रहा है जिनकी दर्ज जानकारी में कोई तकनीकी विसंगति (discrepancy) पाई गई है या जिनका डेटा चुनाव आयोग के पुराने रिकॉर्ड्स से पूरी तरह मैच नहीं हो पा रहा है।. अगर आपका डेटा चुनाव आयोग के पुराने रिकॉर्ड्स से पूरी तरह मैच नहीं होगा तो आपको BLO SIR Notice घर आकर देकर जाएगा।
SIR Notice किस किस कारण से मिल सकता है?
अगर किसी को यह नोटिस प्राप्त हुआ है, तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। इसका सीधा अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। नोटिस भेजने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
- नो-मैपिंग (No Mapping): यदि आपका डेटा 2002-2004 के पुराने SIR रिकॉर्ड या आपके परिवार (जैसे माता-पिता/दादा-दादी) के रिकॉर्ड से सफलतापूर्वक लिंक नहीं हो पाया है
- तार्किक विसंगतियां (Logical Errors): उम्र, पते, या अन्य डेमोग्राफिक जानकारी में किसी प्रकार की स्पष्ट गलती होने पर।
- डुप्लीकेट एंट्री: यदि किसी व्यक्ति का नाम गलती से एक से अधिक जगह की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया है।
- शिफ्ट या मृत (Shifted/Dead): जो लोग स्थायी रूप से किसी अन्य शहर में शिफ्ट हो गए हैं या जिनका निधन हो गया है, उनके नाम सूची से हटाने के लिए वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
SIR Notice सत्यापन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
यदि BLO आपको घर पर आपका नोटिस देकर गया है, तो आपको अपनी पहचान, नागरिकता और पते को प्रमाणित करना होगा। BLO या संबंधित चुनाव अधिकारी (ERO/AERO) को आप निम्नलिखित दस्तावेज़ प्रस्तुत कर सकते हैं या फिर आप निचे दिए गये आवश्यक डॉक्यूमेंट्स भी सत्यापन के लिए दे सकते हो।
SIR Notice में पहचान और पते का प्रमाण देने के लिए आपको निचे दिए गये डॉक्यूमेंट्स में से किसी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पुराना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- बिजली, पानी, या गैस का बिल
- पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
SIR Notice में पारिवारिक लिंक स्थापित करने के लिए: यदि आपका डेटा लिंक नहीं हो पा रहा है, तो आपको अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुराने वोटर आईडी या उनका कोई पुराना सरकारी रिकॉर्ड दिखाना पड़ सकता है।
SIR Notice मिलने के बाद नया फॉर्म (Form 6): यदि किसी कारणवश वेरिफिकेशन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है, तो आपको अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए निर्धारित फॉर्म 6 भरकर जमा करना होगा।
Voter id SIR Notice Online Check Kaise Kare
वेसे तो BLO सबको घर-घर जाकर Voter id SIR Notice दे रहे है। लेकिन अगर हमे Voter id SIR Notice Online Check करना हो तो कैसे करेंगे। Voter id SIR Notice Online Check करना बहुत ही आसान है. इसके लिए निचे दिए गये step को देखे।
- सबसे पहले यहाँ क्लिक करके (Click Now) Voter id Card की ओफ्फिसियल वेबसाइट पर जाए
- इसके बाद आपको सबसे उपर Submit Document Against Notice issued लिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
- Submit Document Against Notice issued पर क्लिक करते ही आपके सामने मोबाइल नम्बर या EPIC No डालने का विकल्प आएगा वो लिखे।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा वो डाले।
OTP डालते ही आपको पता चल जायेगा कि आपको नोटिस मिला है या नहीं मिला है। अगर मिला है तो आप उसे ऑनलाइन sabmit कर सकते है या फिर आप BLO के पास जाकर भी अपने डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हो।
Voter id Card ki PDF File Download Kaise Kare
Voter id SIR Notice F&Q
Voter id SIR क्या है?
यह भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा मतदाता सूची (Voter List) को त्रुटिहीन और सटीक बनाने के लिए चलाया जा रहा एक देशव्यापी अभियान है।
Voter id SIR Notice क्या है?
Voter id SIR Notice उन मतदाताओं को भेजा जा रहा है जिनकी दर्ज जानकारी में कोई तकनीकी विसंगति (discrepancy) पाई गई है या जिनका डेटा चुनाव आयोग के पुराने रिकॉर्ड्स से पूरी तरह मैच नहीं हो पा रहा है।
SIR Notice किस किस कारण से मिल सकता है?
नो-मैपिंग (No Mapping) के कारण, तार्किक विसंगतियां (Logical Errors) के कारण, डुप्लीकेट एंट्री के कारण, शिफ्ट या मृत (Shifted/Dead) के कारण।
SIR Notice सत्यापन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स कौन कौन से है?
आधार कार्ड (Aadhaar Card), पुराना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID), राशन कार्ड (Ration Card), बिजली, पानी, या गैस का बिल, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।


क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने विचारों से टिपण्णी के रूप में अवगत कराएँ