Windows 11 Hard Reset Kaise Kare | विंडोज 11 रिसेट करने की गाइड

Hindi Tech Guru
By -
0
Windows 11 Hard Reset Kaise Kare
Windows 11 Hard Reset Kaise Kare

Windows 11 Hard Reset Kaise Kare

नमस्कार दोस्तों, Windows 11 Hard Reset Kaise Kare इसी की जानकारी आपको मेरी इस पोस्ट में मिलने वाली है। आज मैं आपको विस्तार से बताऊंगा अगर आपका पीसी की windows 11 खुल नहीं रही है। तो उसे बिना डाटा डिलीट करे कैसे खोला जाये। ताकि अप फिर से अपना काम कर सके। 

आजकल कंप्यूटर हमारी जिंदगी का वो हिस्स्सा बन गया है। जिस पर काम करके हम सबसे ज्यादा टाइम बिताते है। और जितना ज्यादा टाइम हम अपने कंप्यूटर पर बिताते है। उतनी ज्यादा हमे उसकी अदद पढ़ जाती है। खेर आजकल की इस डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर और मोबाइल के बिना जिंदगी भी अधूरी है। लेकिन अगर अचानक ही हमारे कंप्यूटर में मोजूद विंडोज ना खुले, तो फिर हमारे सारे काम रुक जाते है। और हमारा मुंड ऑफ हो जाता है। 

वेसे तो हमारे पीसी में अधिकरत लोग अभी भी Windows 7 या Windows 10 का इसेमल कर रहे होंगे। लेकिन जितने भी लेटेस्ट पीसी और लैपटॉप है वो आजकल Windows 11 के साथ ही आते है। और विंडोज 11 सच में एक बेहतरीन और फ़ास्ट विंडोज है। जो हमारे काम को बहुत ज्यादा फ़ास्ट और आसान बनाती है। 

वेसे तो Windows 11 को इस तरह बनाया गया है कि उसमे समस्या बहुत कम आती है, लेकिन अगर हमारे पीसी में विंडोज इनस्टॉल हुवे 3 या 4 साल बीत गए है। और हम उस परर रोज लम्बे समय तक काम करते है। तो हजारो फाइल हमारी विंडोज में जमा हो जाती है। और इन्ही फाइल या वायरस की वजह से कुछ सालो के बाद हमारी विंडोज में समस्या आने लगती है, जैसे की पीसी का हेंग होना। या इन्टरनेट का ना खुलने। 

विंडोज 11 रिसेट करने की गाइड

अगर मैं अपनी बात करू तो मैंने लम्बे समय से Windows 11 का ही इस्तेमाल कर रहा हु। लेकिन हाल ही में मेरी विंडोज में भी समस्या आई। मेरी समस्या खासकर इन्टरनेट को लेकर जुडी थी। समस्या की शुरुआत कोई कोई वेबसाइट न खुलना, उसके बाद वेब Whatsapp न खुलना। और फिर लास्ट में जाकर Google Chrome का कुछ मिनट के बाद हेंग होंगे। और अगर गूगल क्रोम हेंग तो फिर सार्री वेबसाइट बंद। 

खेर इस समस्या के समाधान के लिए मैंने कई बार पीसी को रिस्टोर भी किया। पीसी रिस्टोर करके कुछ हफ्ते ठीक चलता है। लेकिन उसके बाद फिर से समस्या आने लगती है। अब इस समस्या का मुझे फिक्स इलाज चाहिए था। फिक्स इलाज तो कुछ समय पहले एक ही हुवा करता था। वो था विंडोज को दुबारा इंस्टाल करना। अब विंडोज दुबारा इंस्टाल करने के लिए मुझे अपनी उन फाइल का बैकअप लेना था। जो डाटा मेरे डाउनलोड और डॉक्यूमेंट वाले फोल्डर में पड़ा था। 

दोनों फोल्डर में डाटा बहुत ज्यादा था। जिसकी वजह से मैं नयी विंडोज इंस्टाल करने ओके टालता रहा। और फिर अचानक एक दिन मेरे पीसी में फिर से समस्या आई। पीसी खुलने के कुछ समय बाद हंग होने लगा। मैंने सोचा चलो इसे SafeMode में खोलकर सिस्टम रिस्टोर कर लेता हु। windows 11 SafeMode खोलकर मैंने सिस्टल रिस्टोर किया। सिस्टम रिस्टोर की प्रोसेसिंग चलने के बाद मेरा पीसी बंद होकर दुबारा खुला। लेकिन इस बार मेरे सामने एक ब्लैक विंडोज वाली स्क्रीन आ गयी। और उस ब्लैक स्क्रीन पर मुझे केवल माउस ही दिख रहा था। 

अब मेरे सामने एक 2 ही विकल्प थे या तो मैं अपनी Windows 11 दुबारा इंस्टाल करू, लेकिन ऐसा करके मेरा सभी डाटा भी डिलीट हो जाता। और मेरे पास दूसरा विकल्प था Windows 11 Hard Reset का। ऐसा करके मेरा डाटा डिलीट नहीं होता लेकिन मेरी विंडोज एकदम न्यू हो जाएगी। तो मैंने उसरे वाला विकल्प सलेक्ट करके अपनी समस्या हल की। और आपको भी मैं वो ही तारीख बताने वाला हु। 

Windows 11 Hard Reset Step by Step without data loss in Hindi

अगर आप भी ब्लैक स्क्रीन पर अटक गए है और आप अपनी विंडोज को दुबारा शुरू करना चाहते है। तो मेरे द्वारा दिए गये स्टेप को देखिये.

विंडोज 11 में रिस्टोर के बाद ब्लैक स्क्रीन और कर्सर आना अक्सर Explorer.exe प्रोसेस क्रैश होने के कारण होता है। इसे ठीक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

पीसी में ब्लैक स्क्रीन आने के बाद आपके सामने एक ही विकल्प है। आप कंप्यूटर के पावर बटन को 10 सेकंड तक दबाकर रखें ताकि वह बंद हो जाए। इसे 3 बार दोहराएं जिससे Automatic Repair स्क्रीन खुल जाएगी। आपको थोडा इंतजार करना पड़ेगा। और उसके बाद आपके सामने Automatic Repair Loop / SrtTrail.txt Error की स्क्रीन आएगी।

यह Automatic Repair Loop / SrtTrail.txt Error की स्क्रीन है। सिस्टम रिस्टोर बीच में अधूरा रहने या करप्ट होने की वजह से विंडोज सही तरीके से बूट नहीं हो पा रही है। अब आपको इंटर का बटन दबाना है। अब आपके सामने Advanced Options (Troubleshoot) मेनू Windows खुलेगी। 

  • उसमे आपको  Troubleshoot चुनें, फिर Advanced Options पर जाएं।
  • वहां Command Prompt का विकल्प चुनें।
  • जब Command Prompt की काली स्क्रीन खुल जाए, तो एक-एक करके ये कमांड टाइप करें और हर कमांड के बाद Enter दबाएं:

  1. chkdsk c: /f /r (अगर C ड्राइव में कोई फ़ाइल सिस्टम एरर है तो यह उसे ठीक करेगा)
  2. sfc /scannow
  3. bootrec /fixmbr
  4. bootrec /fixboot
  5. bootrec /rebuildbcd

कमांड पूरी होने के बाद Command Prompt विंडो को बंद करें, और Continue (Exit and continue to Windows 11) पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपका पीसी ओं होना चाहिए।       

यदि यह तरीका काम न करे:

  • दोबारा Troubleshoot > Advanced Options में जाएं।
  • System Restore विकल्प चुनें और किसी दूसरे (पुराने) रिस्टोर पॉइंट को चुनकर फिर से रिस्टोर करने की कोशिश करें।
  • उपर की दोनों तरीको का इस्तेमाल करके मेरी समस्या हल नहीं हुई। हो सकता है आप लोगो के साथ भी ऐसा हो। अब हमारे सामने एक ही विकल्प है वो है Reset this PC का उपयोग करना। 

अगर उपर बताये गए दोनों तरीको का इस्तेमाल करके फिर भी विंडोज चालू न हो, तो उसके बाद Troubleshoot > Reset this PC का उपयोग करें। इसमें Keep my files चुनें, जिससे आपकी व्यक्तिगत फ़ाइलें सुरक्षित रहेंगी और विंडोज नए सिरे से रीइन्स्टॉल हो जाएगी।

Reset this PC का उपयोग करने से पहले इसके बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते है।  

Keep my files विकल्प चुनने पर आपकी Documents और Downloads फ़ोल्डर में रखी सभी फाइलें सुरक्षित रहेंगी और डिलीट नहीं होंगी।

यह विकल्प केवल इन चीज़ों को प्रभावित करता है:

क्या सुरक्षित रहेगा: Documents, Downloads, Desktop, Pictures, Videos और C: ड्राइव में आपके यूज़र फ़ोल्डर की सभी पर्सनल फ़ाइलें।

क्या डिलीट होगा: आपके द्वारा इंस्टॉल किए गए सभी Apps और Softwares (जैसे MS Office, Chrome, गेम्स आदि) और आपकी Windows Settings (जो डिफ़ॉल्ट पर सेट हो जाएंगी)।

उम्मीद है आपको Reset this PC के फीचर्स की जानकारी मिल गयी होगी। अब आप Reset this PC का उपयोग करने के लिए उस पर क्लिक करे। 

Reset this PC पर क्लिक करके आपके सामने 2 विकल्प आते है। Cloud download और Local reinstall इसमें से आपको Local reinstall विकल्प चुनना चाहिए।

इन दोनों विकल्पों का अंतर इस प्रकार है:

Local reinstall (सिफारिश की जाती है): यह आपके कंप्यूटर में मौजूद सिस्टम फाइलों का उपयोग करके विंडोज को रीइन्स्टॉल करेगा। यह प्रक्रिया काफी तेज़ होती है और इसके लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Cloud download: यह माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर से विंडोज 11 की पूरी नई फाइलें (लगभग 4 से 5 GB डेटा) डाउनलोड करेगा। इसमें बहुत अधिक समय और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है (जो अक्सर रिकवरी मोड में नेटवर्क न मिलने के कारण फेल हो जाता है)।

इसलिए Local reinstall पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी होने दें। और कम से कम 20 से 25 मिनट का इंतजार करे। जब आपके सामने जो रिसेट की विंडोज आएगी उसमे आपका पीसी 4 से 5 बार रीस्टार्ट होगा। उसके बाद आपकी विंडोज ओपन हो जाएगी। और बिलकुल उसी तरह दिखाई देगी। जिस तरह आपने 1st टाइम विंडोज इंस्टाल की थी। 

और इस न्यू विंडोज की सबसे अछि बात यह है कि आपकी कोई भी फाइल और फोल्डर डिलीट नहीं होता। जो आपके डाउनलोड और डॉक्यूमेंट फोल्डर में होता है। इस तरह आप बहुत ही आराम से अपने डाटा को डिलीट किये बिना Windows 11 Hard Reset कर सकते हो। अगर आपको मेरी यह पोस्ट पढने के बाद फिर भी समस्या आती है तो मुझे कॉल करिए इस नम्बर पर 7060830844. मैं आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी पूरी हेल्प करूँगा।   

Windows 11 ISO File Download Karne ki Jankari                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने विचारों से टिपण्णी के रूप में अवगत कराएँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!